फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Widow of deceased person grabbed land, case against five including mother-son

मृत व्यक्ति की विधवा बनी हड़पी जमीन, मां-बेटो सहित पांच पर केस

Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Widow of deceased person grabbed land, case against five including mother-son
पलवल। एक महिला ने जमीन हड़पने के लिए खुद को मृत व्यक्ति की विधवा घोषित कर लिया। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर दूसरे की जमीन को अपने बच्चों के नाम करवा दिया। इस दौरान शपथ पत्र को नंबरदार और कार्यकारी मजिस्ट्रेट से तसदीक भी करवाई गई। मामले की जानकारी मिलने पर जमीन मालिक ने जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गदपुरी थाना ने मां-बेटों सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार के अनुसार फरीदाबाद के सेक्टर 49 की सैनिक कॉलोनी के मकान नंबर 195 व हाल आबाद यूपी के जिला मेरठ की तहसील सरधना के गांव सलावा निवासी रचना राजपूत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मेरे पति विवेक राजपूत के नाम से गदपुरी में 108-108 वर्ग गज के दो प्लॉट हैं। इनका इंतकाल मेरे विवेक राजपूत के नाम दर्ज व मंजूर है। महिला का कहना है कि मेरे पति विवेक राजपूत की मृत्यु साल 2020 की आठ जुलाई को हरिद्वार में हो गई थी। हमारी नजदीकी संबंध रखने वाली मालती राजपूत ने अपने आप को विवेक राजपूत की विधवा दिखाकर फरीदाबाद नगर निगम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। अपने को विधवा बताकर फर्जी तरीके से शपथ पत्र तैयार करवाया और उसे मौजा फुलवाडी के नंबरदार मामचंद से तसदीक करवा कर तहसीलदार से प्रमाणित करवाया। फर्जी तरीके से दोनों प्लॉट अपने और अपने बच्चों के नाम करवा लिए। इस मामले में पुलिस ने मालती राजपूत, स्वपनिल राजपूत, विशेष राजपूत, सार्थक राजपूत और नंबरदार मामचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed