{"_id":"6a6623f3b471a5b0560d92b2","slug":"who-will-benefit-from-e-20-petrol-saurabh-bhardwaj-palwal-news-c-340-1-del1011-147659-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-20 पेट्रोल से किसको होगा फायदा : सौरभ भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-20 पेट्रोल से किसको होगा फायदा : सौरभ भारद्वाज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नीट परीक्षा आंदोलन के समाप्त होने के बाद अब ई-20 पेट्रोल का मुद्दा आम आदमी पार्टी ने जोर-शोर से उठाना शुरू कर दिया है। दिल्ली आप प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार से पूछा है कि देशभर में 20% इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से किसे फायदा हो रहा है।
एक्स पर पोस्ट डालकर उन्होंने आरोप लगाया कि ई-20 पेट्रोल के कारण वाहनों का माइलेज गिर रहा है। उनका कहना है कि गन्ने के दाम में बढ़ोतरी नहीं होने से किसानों को इसका फायदा नहीं पहुंच रहा। उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा है कि इससे किसको फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लक्ष्य बनाया है कि कच्चे तेल पर निर्भरता घटाना, प्रदूषण कम करना और किसानों की आय बढ़ाना है। इसके बावजूद इसका फायदा आम जनता तक नहीं पहुंच रहा है।