फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Welcomed the National Vice President

Palwal News: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Welcomed the National Vice President
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन युवा इकाई के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद जैन का पलवल पहुंचने पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों ने स्वागत किया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग और जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विनोद जैन को फूलमालाएं पहनाकर और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने कहा कि विनोद जैन को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना पलवल के लिए गौरव की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह अग्रवाल समाज को एकजुट करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विनोद जैन ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के लाल किला परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती का राष्ट्रीय आयोजन होगा। इसमें देशभर से अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने पलवल के व्यापारियों और समाज के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में वार्षिक मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारी और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed