{"_id":"65f5d9a333dc37c6e7017460","slug":"welcome-gate-being-built-in-banchari-collapsed-palwal-news-c-24-1-fb11002-105272-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बंचारी में बन रहा स्वागत द्वार धराशाई, 6 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बंचारी में बन रहा स्वागत द्वार धराशाई, 6 मजदूर घायल
Sat, 16 Mar 2024 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नेशनल हाईवे पर स्थित गांव बंचारी में पंचायती राज द्वारा ई-टेंडरिंग के माध्यम से बनाया गया स्वागत द्वार के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग के कारण शनिवार को दोपहर बाद अचानक भरभराकर जमीन पर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस के डायल 112 व मुंडकटी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को निकट के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। वहीं, ग्रामीणों ने अधिकारियों से ठेकेदार की मिलीभगत आरोप लगाया है। घटना स्थल पर पहुंचे ग्राम सरपंच सीताराम नंबरदार ने बताया कि स्वागत द्वार का निर्माण पंचायत राज द्वारा ई-टेंडिरिंग के माध्यम से कराया जा रहा है। स्वागत द्वार का शिलान्यास लगभग एक वर्ष पूर्व स्थानीय भाजपा विधायक जगदीश नायर द्वारा विधिवत रूप से नारियल फोड़कर किया गया था। इस द्वार का निर्माण कार्य छह महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। सरपंच ने बताया कि स्वागत द्वार में ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग किए जाने के मामले को लेकर विभागीय एसडीओ रज्जाक द्वारा नोटिस दिया गया था। उन्होंने बताया कि स्वागत द्वार के निर्माण में 20 एमएम का सरिया डाला जाना था लेकिन ठेकेदार द्वारा मात्र 16 एमएम का सरिया डाला गया। इसके अलावा द्वार का बेस 8 फुट का बनाया जाना था, लेकिन वह भी मात्र 4 फुट का ही बनाया गया। सरपंच ने बताया कि इस द्वार में घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग के बारे में कई बार विभागीय एसडीओ व जेई को अवगत कराया गया था, लेकिन किसी भी अधिकारी ने मौका निरीक्षण तक नहीं किया था। सरपंच सीताराम ने बताया कि उन्होंने द्वार धराशायी होने के बाद जब विभागीय एसडीओ से बात की तो उन्होंने छुट्टी होने की बात कहकर मामला टाल दिया। खबर लिखे जाने तक विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। वहीं, गांव बंचारी के ग्रामीणों विभाग के अधिकारियों एसडीओ के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।