फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Waterlogging on the national highway caused jam for the whole day

राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव से पूरे दिन लगा रहा जाम

Tue, 27 Jul 2021 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the national highway caused jam for the whole day
बस स्टैंड पर जलभराव - फोटो : Palwal
प्रवीण बैंसला
विज्ञापन

पलवल। शहर में जाम की समस्या लोगों के लिए नासूर बनती जा रही है। एलिवेटेड पुल के निर्माण के कारण पिछले 4 वर्षों से जाम की समस्या बनी हुई है। अब नगर परिषद और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। दो दिन अलीगढ़ चौक बंद करने से बढ़ी जाम की समस्या को मंगलवार सुबह हुई बारिश ने दोगुना कर दिया। बारिश होने से राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत ‘तालाब’ जैसी हो गई। जलभराव के कारण पूरे दिन वाहन सड़क पर रेंगते रहे। हाईवे पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आगरा-दिल्ली मार्ग पर पुराने कोर्ट से अलावलपुर चौक तक पूरे दिन जाम लगा रहा।
दरअसल, वर्ष 2017 के अगस्त माह में पलवल शहर के अंदर तीन किलोमीटर लंबा एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। काम शुरू होने के साथ ही हाईवे के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले जगह-जगह से टूट गए हैं, जिससे पानी की निकासी बाधित होने लगी। शुभारंभ के समय पुल का कार्य 20 माह में पूरा होना था। पुल के दोनों साइड आठ-आठ मीटर चौड़े सर्विस लेन के साथ नाले बनाए जाने थे। पिछले चार साल के दौरान कई बार पुल का कार्य बंद हुआ। अब पिछले छह माह से पुल का कार्य शुरू हुआ है। पुराने नाले खत्म कर दिए गए हैं। इनके स्थान पर नए कवर्ड नाले बनाए जा रहे हैं, लेकिन अब तक नालों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। मानसून से पूर्व नालों के निर्माण को लेकर कई बार बैठकें भी हुईं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह निरंतर हुई बारिश के बाद उपायुक्त और एसडीएम ने शहर का दौरा कर पानी निकासी के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे, लेकिन मंगलवार सुबह बारिश ने सभी निर्देशों पर पानी फेर दिया। बस स्टैंड चौक से अलावलपुर चौक तक हाईवे जलमग्न हो गया। हाईवे पर पानी भरने से वाहनों को गुजरने में परेशानी होने लगी, जिससे जाम लग गया। आगरा से दिल्ली सड़क पर अलावलपुर चौक से शुरू हुआ जाम पुराने कोर्ट तक पहुंच गया। पूरे दिन वाहन चालक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नगर परिषद के पास पानी निकासी का इंतजाम नहीं
राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बसी कॉलोनियों में पानी निकासी के लिए नगर परिषद के पास कोई इंतजाम नहीं हैं। लंबे समय तक हाईवे के बरसाती नालों में इन कॉलोनियों का पानी जाता था। नाले बंद होने से कॉलोनियों में जलभराव होने लगा। फ्लुड पंप के जरिये पानी को हाईवे पर ही छोड़ दिया जाता है। नाले बाधित होने से पानी राजमार्ग पर भरा रहता है।

------
बारिश के पानी के निकासी के लिए नाले का निर्माण कार्य ज्यादातर पूरा कर लिया गया है। कुछ चौराहों पर नाला नहीं बना है। अलीगढ़ चौराहे को बंद कर नाले बनाने का काम शुरू कर दिया गया। नाले का निर्माण होते ही राजमार्ग का सारा पानी रजवाहे में चला जाएगा। - धीरज सिंह, परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे जाम फंसे वाहन।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे जाम फंसे वाहन।- फोटो : Palwal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed