फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   water logging in bamnikhera

हाईवे के नाला रुकने से बामनीखेड़ा में जलभराव

Thu, 03 Mar 2022 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
water logging in bamnikhera
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बामनीखेड़ा में बने पुल के नीचे हुए जलभराव ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। जलभराव के कारण स्थानीय लोगों व दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है। इससे सड़क भी टूटने लगी है। जलभराव का कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा पानी निकासी के लिए बनाए नालों का अवरुद्ध होना है। प्राधिकरण ने नालियों का निर्माण तो करा दिया, परंतु उनकी सफाई व रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं की है, जिससे नाले का पानी सड़क पर भरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई है, परंतु प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बामनीखेड़ा में लंबे इंतजार के बाद पुल का निर्माण हुआ। निर्माण के दौरान ग्रामीणों व राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सड़क पूरी तरह से टूट गई थी और सड़क पर हुए गड्ढों में पानी भर गया। करीब एक साल पहले पुल का निर्माण पूरा हुआ तो ग्रामीणों को कुछ राहत मिली। पुल के साथ पानी निकासी के लिए दोनों तरफ नालों का निर्माण कराया गया।
विज्ञापन

नालों का निर्माण कराने के बाद उनकी सफाई व्यवस्था के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए, जिससे बारिश का पानी सड़क पर भरा हुआ है और राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जलभराव के कारण दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। पुल बनने की वजह से पहले दुकान पर काम नहीं है। जलभराव के कारण दुकान पर ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं।

- प्रमोद गर्ग, दुकानदार
जलभराव के कारण राहगीरों को भारी परेशानी होती है। गड्ढों में दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद भी सुनवाई नहीं की जा रही है।
- विवेक, दुकानदार
पुल के साथ बने नालों की सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही नालों की सफाई करवाकर समस्या को दूर करवा दिया जाएगा।
- धीरज सिंह, परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed