फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers should manage crop residues instead of burning stubble.

Palwal News: पराली जलाने के बजाय फसल अवशेषों का प्रबंधन करें किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers should manage crop residues instead of burning stubble.
50 छात्राएं बनेंगी कृषि सखी, प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


होडल।
जिले के गांव भिडूकी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम बैलीना ने किसानों से पराली जलाने के बजाय कृषि यंत्रों और आधुनिक तकनीकों से फसल अवशेषों का प्रबंधन करने की अपील की।

एसडीएम ने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशासन, कृषि विभाग और किसानों के बीच समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यालय की 50 छात्राओं ने कृषि सखी बनकर ग्रामीणों को कृषि और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों और फसल अवशेष प्रबंधन के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और विभागीय स्टालों के माध्यम से कृषि संबंधी जानकारियां भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed