{"_id":"5fef49b08ebc3e3eb647ff81","slug":"water-is-not-coming-in-civil-hospital-for-three-days-palwal-news-noi557297446","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में तीन दिन से नहीं आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में तीन दिन से नहीं आ रहा पानी
विज्ञापन
पलवल। जिले के नागरिक अस्पताल में पिछले तीन दिन से मरीज, तीमारदार और स्वास्थ्य कर्मी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां पर तीन दिन से पानी की मोटर खराब होने से यह परेशानी बनी हुई है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन से शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि मरीजों व उनके परिजनों को बाहर से बोतल खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
जिला नागरिक अस्पताल पलवल में न सिर्फ पलवल बल्कि होडल, हसनपुर, हथीन क्षेत्र के गांवों के लोग भी इलाज कराने के लिए आते हैं। यहां पर तीन दिन पहले पानी की मोटर जल गई थी। जिसके बाद से पीने के पानी की भी दिक्कत हो गई। हालांकि लोगों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन से भी की। लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई।
वर्जन-
अस्पताल में मेरी बहन भर्ती है। पिछले तीन दिन से पीने सहित अन्य कार्यों के लिए पानी नहीं है। हमें बाहर से ही खरीदकर लाना पड़ रहा है। यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - रोहताश, होडल
विज्ञापन
मैं यहां दो दिनों से भर्ती हूं। मुझे बेटा हुआ है। मैं पीने के पानी व बाथरूम के अंदर पानी की समस्या से जूझ रही हूं। लेकिन यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरी में बाहर से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। - सावित्री, गांव घासेड़ा
अस्पताल में पानी की समस्या की जानकारी है। मोटर जली हुई है। वह शनिवार तक ठीक हो जाएगी। मरीजों व उनके परिजनों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। फिलहाल सीधे पानी की सप्लाई का इंतजाम कर दिया गया है ताकि किसी को दिक्कत न हो। - डॉ. अजय माम, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी