{"_id":"658b13229ee12ad496004f34","slug":"water-bowl-for-birds-after-irrigating-plants-palwal-news-c-24-1-snoi1004-3938-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पौधों की सिंचाई कर रखा पक्षियों के लिए जलपात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पौधों की सिंचाई कर रखा पक्षियों के लिए जलपात्र
Tue, 26 Dec 2023 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पर्यावरण सचेतक समिति द्वारा मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साहिबजादों व शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान पौधों की सिंचाई की गई और पक्षियों के लिए जलपात्र रखकर वीरों को याद किया गया। कार्यक्रम का संयोजन संस्था के संयोजक आचार्य डॉ. राम कुमार बघेल ने किया।
डॉ. बघेल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर अदम्य साहस का परिचय दिया। ऐसे महान वीर योद्धाओं के विषय में अपने आसपास सभी लोगों को जानकारी देनी चाहिए। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरों, युवाओं, महिलाओं व समस्त देशवासियों में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर डॉ.कौशल, राहुल हंस, अमित राणा, मोहित, योगेश, महेंद्र, शिवम, कार्तिकेय मौजूद रहे।