फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Warning of agitation against the reduction of two wards of Scheduled Castes

अनुसूचित जाति वर्ग के दो वार्ड कम करने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी

Mon, 05 Jul 2021 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation against the reduction of two wards of Scheduled Castes
पलवल। जिला परिषद में इस बार पांच के बजाय तीन वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित करने का दलित समाज ने विरोध शुरू कर दिया है। समाज के लोग इस निर्णय के खिलाफ एकजुट होने लगे हैं। इसके विरोध में सोमवार को होडल के पूर्व विधायक उदयभान, जिला उपायुक्त नरेश नरवाल से भी मिले और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए फिर से 5 वार्ड आरक्षित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बारे में जल्द निर्णय नहीं हुआ तो दलित समाज जिला स्तर पर बड़ा प्रदर्शन करेगा। उच्च न्यायालय का सहारा भी लेगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक उदयभान ने विश्रामगृह में पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि पलवल जिले में जिला परिषद के पांच वार्डों को काटकर तीन वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। यह दलित समाज के साथ धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के दबाव में अधिकारियों ने ऐसा किया है। पूर्व विधायक उदयभान के साथ पलवल से पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल भी थे।
विज्ञापन

उदयभान ने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक जिले में 25 प्रतिशत अनुसूचित जाति की जनसंख्या है। उस हिसाब से 2011 व 2016 में हुए जिला परिषद चुनावों में जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए पांच वार्ड आरक्षित किए गए थे। हाल ही में फरवरी 2021 में निकाले गए ड्रा में भी पांच वार्ड आरक्षित थे, लेकिन अचानक तीन महीने बाद फिर से निकाले गए ड्रा में केवल तीन वार्ड रखे गए थे। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ वे उच्च न्यायालय का सहारा लेंगे। उदयभान ने कहा कि इस मामले में 11 जुलाई को संत रविदास पार्क में दलित समाज की जिला स्तर पर पंचायत आयोजित की जाएगी। उसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एसके शर्मा, राजेश्वर गर्ग, देवेश चौधरी, चरण सिंह किशनपाल व खेमचंद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed