फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ward Parikrama: People upset due to the dirt accumulated in the plots

वार्ड परिक्रमा : प्लॉटों में जमा गंदगी से लोग परेशान

Sun, 20 Mar 2022 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Ward Parikrama: People upset due to the dirt accumulated in the plots
वार्ड 14 में प्लाट में पड़ी गंदगी - फोटो : Palwal
पलवल। शहर के वार्ड नंबर-14 में प्लॉटों में जमा गंदगी स्वच्छता अभियान का मखौल उड़ा रही है। वार्डवासियों से लेकर पार्षद तक प्लॉट मालिकों से उनकी चहारदीवारी करवाने की अपील कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि वार्ड में पांच साल के अंदर सभी सड़कें पक्की हो चुकी हैं। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी दुरुस्त है। लेकिन, गंदगी से लोग काफी परेशान हैं। लोगों की मांग है कि प्लॉट से गंदगी उठवाई जाए और रसूलपुर मुख्य मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।
विज्ञापन

पांच साल में पार्षद ने काफी विकास कार्य कराए हैं, लेकिन प्लॉटों में पड़ी गंदगी की समस्या दूर नहीं हो पाई है। इस समस्या के समाधान के लिए पार्षद ही नहीं लोग भी कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। प्लॉट मालिकों से भी उनकी चहारदीवारी करवाने की मांग भी की है, ताकि वहां गंदगी न डाली जा सके।
विज्ञापन

सतेंद्र डागर, स्थानीय निवासी
------
वार्ड में पार्षद ने सभी गलियों को पक्का कराया है। सीवर लाइन भी डल चुकी है। इतना ही नहीं पीने के लिए स्वच्छ पानी की पाइप लाइन तक पार्षद द्वारा डलवाई जा चुकी है। स्ट्रीट लाइट हर गली में रात को जलती हैं। पार्षद के कार्य से वार्ड के सभी लोग संतुष्ट हैं। समस्या केवल इतनी है कि वार्ड से होकर गुजरने वाले रसूलपुर रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर पुल का निर्माण के कारण परेशानी हो रही है। इससे निजात दिलवाई जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष बैंसला, स्थानीय निवासी
वार्ड में 34 ऐसी गलियां थीं, जोकि लंबे समय से कच्ची थी। इन सभी गलियों को पक्का कराने का काम किया गया। सीवर और पीने के स्वच्छ पानी की पाइपलाइन भी डलवाई गई। भंगूरी रजवाहे, रेलवे लाइन वाली सड़क को करीब एक करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से बनवाया गया। वार्ड में 7 सफाई कर्मचारी हैं, जो समय-समय पर वार्ड की नालियों की सफाई करते हैं। लोगों का भी दायित्व बनता है कि वह अपने वार्ड को साफ और स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
- ममता छाबड़ी , पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed