फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Voting was done according to the Constitution, suspension is unconstitutional: Israel Choudhary

संविधान के अनुसार किया मतदान, निलंबन अंसवैधानिक : इसराइल चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Voting was done according to the Constitution, suspension is unconstitutional: Israel Choudhary
अनुशासनहीनता के आरोपों को विधायक ने किया खारिज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



हथीन। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने कांग्रेस संगठन की ओर से लगाए गए अनुशासनहीनता के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे पिछले दो दशकों से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और हमेशा पार्टी निर्देशों का पालन किया है। विधायक ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में दिया गया उनका मतदान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की ओर से निर्मित संविधान की भावना के अनुरूप था, जिसमें अंतरात्मा की आवाज पर मतदान का अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पार्टी का निलंबन अनुचित और असंवैधानिक है।


उन्होंने अपने परिवार की कांग्रेस सेवा का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने 1978 में इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जेल भी काटी थी। साथ ही 2009 में निर्दलीय विधायक रहते हुए कांग्रेस सरकार को समर्थन दिया था। विधायक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी प्रकार की दल-बदल गतिविधि नहीं की है और वे क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित अन्य नेताओं से विकास कार्यों के लिए मिलते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका भविष्य क्षेत्र की जनता की इच्छा के अनुरूप तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article