{"_id":"6a00e3db9d6e9a5d9a03a19e","slug":"voice-raised-against-social-evils-in-dhamala-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111934-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: धमाला में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ उठी आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: धमाला में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ उठी आवाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव धमाला में रविवार को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और क्षेत्र में भाईचारा कायम रखने को लेकर बैठक हुई। शाही जामा मस्जिद के मुफ्ती मोहम्मद शाकिर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक में हरियाणा के पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, जुबैर अहमद अलवरी, सुल्ली उर्फ सुलेमान, इस्माइल, जाकिर हुसैन, जफरुद्दीन बाघोड़िया, मास्टर कासिम आजाद, सोराब, हाकम, बसीर, आजाद, अहमद, अशोक, रमेश और अज्जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि मेवात क्षेत्र को सामाजिक बुराइयों, नशाखोरी और अपराध से मुक्त बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जिम्मेदार लोग समय-समय पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं ताकि समाज में अमन, शांति और भाईचारा बना रहे। बैठक में अपील की गई कि वे आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपना कार्य कर रहा है, लेकिन समाज के जिम्मेदार लोगों को भी आगे आकर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही क्षेत्र को सही दिशा में ले जाया जा सकता है।