फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Villagers rushed to the health center personnel repulsed

स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे कर्मियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Thu, 27 Oct 2016 04:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers rushed to the health center personnel repulsed
किसान धरना देते हुए - फोटो : amarujala

गांव सोंदहद में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला दिन-प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को गांव के युवाओं ने केंद्र पर अपना कब्जा जमा लिया और अस्पताल में पहुंचे कर्मचारियों को वहां से खदेड़ कर अस्पताल पर ताला जड़ दिया। गुस्साए ग्रामीण युवा अपनी मंाग पर अडे़ हुए हैं। 

विज्ञापन


ज्ञात रहे कि सोंदहद के स्वास्थ्य केंद्र की शुरुआत के पहले दिन सोमवार की भी ग्रामीण युवाओं ने स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर हवन यज्ञ को रुकवा दिया था और स्वास्थ्य केंद्र पर ताला जड़ दिया था। ग्रामीणों द्वारा किए गए हंगामे की सूचना मिलने के बाद सीएमओ को भी रास्ते से ही लौटना पड़ा था। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह कर्मचारियों ने स्वास्थ्य केंद्र पर लगे ताले को खोल दिया और अस्पताल का निरीक्षण करने लगे। जैसे ही अस्पताल का ताला खुलने की सूचना ग्रामीण युवाओं को मिली, वैसे ही बड़ी संख्या में युवा स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को यहां से खदेड़ दिया और अस्पताल के गेट को ताला लगाकर वहीं जमकर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उसके साथ धोखा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने सरकार को स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए इसलिए जमीन दी थी कि गांव के युवाओं को रोजगार मिल सके और आज स्वास्थ्य विभाग अपने इस वादे से मुकर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक अस्पताल में गांव के युवाओं को रोजगार व  अस्पताल का नाम लालदास बाबा के नाम पर नहीं हो जाता तब तक वह इस अस्पताल की शुरुआत नहीं  होने देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर अगर उन्हें अनशन व आंदोलन करने पर भी मजबूर होना पड़ा तो वह उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed