फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Uproar in the women's police station to bring justice to the minor

नाबालिग को न्याय दिलाने के लिए महिला थाने में हंगामा

Thu, 17 Sep 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the women's police station to bring justice to the minor
नाबालिग को न्याय दिलाने के लिए महिला थाने में हंगामा
विज्ञापन

पलवल। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कार्यशैली से नाराज जोगी समाज के लोगों ने महिला थाने में हंगामा किया। घटना के करीब 25 दिन बाद भी कार्रवाई न होने से समाज के लोगों में रोष है। इस दौरान लोगों ने आरोपियों की कड़ी से कड़ी सजा देने को लेकर जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा गांव से बाहर निकालने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर है।
शिकायत में कहा गया है कि 22 अगस्त को करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी बहन के बेटे के साथ दुकान पर सब्जी लेने के लिए गई थी। दुकानदार हरभजन ने हाथ पकड़ अंदर खींच लिया और अपने घर के अंदर ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसने आपबीती परिजनों को बताई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, परंतु मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। आरोप है कि वारदात के 14 दिन बाद छह सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया, परंतु आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय युवा जोगी नाथ संगठन के तत्वावधान में लोग महिला थाने पहुंच गए और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ जमकर हंगामा किया। जोगी सुभाष चंद्र उपाध्याय ने कहा कि पुलिस ने वारदात के 14 दिन मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि 25 दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी पक्ष पीड़ित परिवार पर राजीनामा का दबाव बना रहा है, जिसमें गांव का सरपंच भी उनका साथ दे रहा है। आरोपी पीड़िता का घर तुड़वाने व गांव से बाहर निकालने की धमकी भी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता के माता-पिता की मौत हो चुकी है तथा वह अपनी बहन व जीजा के घर में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में संगठन के अध्यक्ष अनिल कौशिक, उपाध्यक्ष नवीन जोगी व प्रदीप जोगी, मनोज कुमार एडवोकेट, देशराज, ओम राठौर, वीरेंद्र एडवोकेट व टेकचंद मुख्य रूप से शामिल थे।

हाल ही में थाना प्रभारी का कार्यभार संभाला है। कार्यभार संभालते ही शिकायत के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
- रेखा, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed