फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two women of honeytrap gang arrested

हनीट्रैप गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2019 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two women of honeytrap gang arrested
हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार महिलाओं के बारे में जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी इंदूबाला। - फोटो : Palwal
हनीट्रैप गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। महिला थाना पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह पलवल से दो लोगों को अपने जाल में फंसाकर 9.77 लाख रुपये ऐंठ चुका है। पुलिस इस गिरोह के छह आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है जबकि तीन आरोपी फिलहाल फरार हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस गिरोह में एसआई के पद कार्यरत पुलिसकर्मी भी शामिल है जो नोएडा सेक्टर-82 चौकी में कार्यरत है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों महिलाओं को शनिवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
महिला थाना प्रभारी इंदू बाला ने बताया कि हनीट्रैप गिरोह की दो महिलाओं, सोनिया व ज्योति को 3 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस गिरोह पर जाल में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने का मामला वर्ष 2017 में एफआईआर नंबर-903 व दूसरा वर्ष 2018 में एफआईआर नंबर-61 कैंप थाना में दर्ज किए गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि इस गिरोह के रामबीर, अन्नू, आकाश उर्फ राजा, असफाक, सलीम, जीतराम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरोह के दिनेश, कामनी व पुलिस कर्मी रामधन फिलहाल फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।
विज्ञापन

शादी की बात कर लड़की दिखाने के बहाने अपहरण कर की लूटपाट
एफआईआर नंबर-903 में पलवल के रामनगर निवासी देव उर्फ अभिषेक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नवंबर 2017 में कामनी नामक महिला का फोन आया और कहा कि तुम कुंवारे हो तुम्हारे साथ अपनी बेटी रिया उर्फ कीर्ति की शादी करानी है। देव ने कहा कि वह अपने परिवार से बात कर बताएगा। उसके बाद फिर फोन आया तो देव ने अपने पिता से बात कराई और रिश्ते की बात पक्की हो गई। 20 नवंबर को कामनी, दिनेश व सलीम पीड़ित को अलावलपुर चौक से गाड़ी में बैठाकर लड़की दिखाने का झांसा देकर नोएडा सेक्टर-105 ले गए और वहां एक कमरे में बंद कर दिया जहां पर रिया उर्फ कीर्ति भी आ गई। सभी ने मिलकर पहले पीड़ित के साथ मारपीट की और जेब में रखे 17 हजार रुपये लूट लिए। आरोपियों ने रात भर गाड़ी में इधर-उधर घुमाया और कहा कि अपने परिवार से 12 लाख रुपये मंगा ले। पीड़ित ने फोन कर आपबीती परिवार को बताई तो परिवार के सदस्य 3 लाख रुपये लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने पूरी रकम लेकर छोड़ दिया और कहा कि यदि किसी को कुछ बताया या फिर कोई कार्रवाई की तो जान मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण कर अश्लील फिल्म बनाने की धमकी देकर लूटा
एफआईआर नंबर-61 में गांव कोंडल निवासी गयालाल ने शिकायत में बताया था कि वह अध्यापक है और अपनी गाड़ी को पलवल बस स्टैंड के पास मैकेनिक से ठीक कराता था। मैकेनिक की दुकान के पास राजा उर्फ आकाश नाम का व्यक्ति नान की रेहड़ी लगाता था जिस पर पीड़ित खाना खाता था। 10 नवंबर 2017 को राजा उर्फ आकाश का पीड़ित के पास फोन आया और जरूरी काम का हवाला देकर गाड़ी लेकर अलावलपुर चौक पर बुलाया। पीड़ित जब गाड़ी लेकर अलावलपुर चौक पर पहुंचा तो राजा व असफाक गाड़ी में बैठ गए और पिस्तौल दिखाकर आगे के लिए ले गए। थोड़ा आगे चलकर अमित उर्फ कपिल भी गाड़ी में बैठ गया और नोएडा सेक्टर-82 स्थित फ्लैटों में ले गए। जहां पर तीन लड़कियां आईं जो आपस में शालनी, कामनी व अन्नू नाम ले रही थी और दिनेश व सलीम पहले से ही वहां मौजूद थे। सभी ने मिलकर पीड़ित को कमरे में बंद करके पीटा और उसके अश्लील फिल्म बनाने की बात कही। पीड़ित ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने 20 लाख रुपये मंगाने को कहा वरना दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं है तो आरोपी उसे सेक्टर-82 पुलिस चौकी ले गए जहां पर एसआई रामधन मिला। उसने कहा कि तू रुपये मंगा ले वरना तेरे खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज होगा। पीड़ित ने अपने घर फोन किया तो उसका बेटा 6.60 लाख रुपये लेकर पहुंच गया और उन रुपयों को पुलिसकर्मी एसआई रामधन ने ले लिया। इसके बाद आरोपी पीड़ित को पलवल बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। जाते हुए आरोपियों ने धमकी दी कि बाकी रुपयों का इंतजाम कर लेना वरना तुझे व तेरे लड़के को उठाकर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed