फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two van thief arrested

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर वाहन चोर

Mon, 15 Jul 2019 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two van thief arrested
हथीन में वाहन चोर गिरफ्तार। - फोटो : Palwal
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने वाहन चुराने वाले दो शातिर चारों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर स्थानीय अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी देते हुए दस्ते के इंचार्ज मोहम्मद इलियास खान ने बताया कि एएसआई जमशेद, हेड कांस्टेबल रवि, कांस्टेबल निरंजन, फूल कुमार व मुबारिक गश्त पर थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि फरदडी निवासी शातिर चोर पप्पू जो वाहन चोरी करता है, चोरी की मोटरसाइकिल पर अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक चुरानेे के लिए हथीन की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही गश्त टीम ने जयंती मोड़ पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद एक बाइक पर दो युवकों को आता देख टीम ने उन्हें रोककर मोटरसाइकिल के कागजात जांच करने के लिए मांगे। जो कि वो नहीं दिखा पाए। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम सलाउद्दीन उर्फ पप्पू निवासी फरदडी थाना बिछोर जिला नूंह बताया और दूसरे ने अपना नाम नदीम उर्फ धुम्मा निवासी नकनपुर थाना पुन्हाना बताया। पूछताछ में पप्पू ने बताया कि यह बाइक चोरी की है।
विज्ञापन

वाहन चोर निरोधक दस्ते के इंचार्ज मोहम्मद इलियास ने बताया कि जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो पप्पू ने बताया कि उसने अभी 8-10 दिन पहले दिल्ली से एक पिकअप वाहन भी चोरी की थी। जिसे उसकी निशानदेही पर पुन्हाना के पास रहेडा के जंगल से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पप्पू एक शातिर वाहन चोर है और वह कई बार पकड़ा भी जा चुका है। पूछताछ में पप्पू ने बताया कि उसने फरीदाबाद, गुरुग्राम व दिल्ली से अनेक वाहन चोरी किए हैं और वहां उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 379, 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनका आपराधिक रिकॉर्ड तैयार करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed