{"_id":"69fce49835a6153ce30737ef","slug":"two-smugglers-arrested-with-poppy-husk-worth-rs-1-crore-palwal-news-c-25-1-mwt1001-111858-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: एक करोड़ रुपये के 607.5 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: एक करोड़ रुपये के 607.5 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर धरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्करी के दोनों आरोपी व पीछे रखे नशीले पदार्थ के कट्टे।
प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका । जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप गाड़ी से 607 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त मादक पदार्थ बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्याज के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में चूरा पोस्त छिपाकर अलवर से दिल्ली की ओर सप्लाई करने ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से एक पिकअप गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब एक करोड़ आंकी जा रही है।
थाना प्रबंधक रणसिंह ने बताया कि झिरका सदर थाना पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पिकअप गाड़ी में प्याज के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भरकर अलवर से दिल्ली ले जाया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने गांव नसीरबास के पास दिल्ली-अलवर रोड पर नाकाबंदी शुरू कर दी। करीब 25 से 30 मिनट बाद संदिग्ध पिकअप गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर चालक और उसके साथ बैठा व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह, पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी भालपुर, जिला अलवर, राजस्थान तथा सतपाल, पुत्र अमर सिंह, निवासी मंडापुर, थाना नौगांव, जिला अलवर, राजस्थान के रूप में हुई ।
तलाशी के दौरान गाड़ी में प्याज से भरे 45 कट्टे मिले, जिसके नीचे 30 प्लास्टिक कट्टों में चूरा पोस्त भरा हुआ मिला। थाना प्रबंधक रण सिंह ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।