फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two smugglers arrested along with three cattle, case registered

Palwal News: तीन गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Tue, 14 Nov 2023 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested along with three cattle, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने केजीपी एक्सप्रेस स्थित टोल प्लाजा के समीप से दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टाटा ऐस गाड़ी में तीन गोवंश को भरकर गोकशी के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने गोवंश को बरामद कर गोशाला भिजवा दिया तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बादाम सिंह के अनुसार वे अपनी टीम सहित केजीपी टोल प्लाजा पर गश्त कर रहे थे। तभी कुछ गोरक्षक मौके पर आए, जिन्होंने एक टाटा ऐस गाड़ी के चालक व परिचालक को पकड़ा हुआ था। उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें तीन गोवंश भरी हुई थी। पुलिस ने मौके से गाजियाबाद के शंकर विहार निवासी अजय कुमार व दिल्ली के सोनिया विहार निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed