{"_id":"626eb91319d4b269c709b4c1","slug":"two-people-including-woman-died-in-accidents-palwal-news-noi646065435","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला और बच्ची की मौत हो गई। सोहना रोड पर पैदल जा रही महिला रुमा को गाड़ी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग को पैदल पार रही बच्चों को गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायतों पर अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
डीएसपी यशपाल खटाना के अनुसार, इस्लामाबाद निवासी सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शनिवार को पत्नी रुमा के साथ सोहना रोड पर सरकारी अस्पताल के साथ-साथ सचिन अस्पताल जा रहा था। तभी बिना बाडी की गाड़ी आई और उसकी पत्नी रुमा को कुचल दिया। आरोपी चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घायलावस्था में वह अपनी पत्नी को जिला नागरिक अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, कल्याण एंक्लेव निवासी गीता राम ने शिकायत दी है कि वह अपनी 16 वर्षीय बेटी सुशीला और 12 वर्षीय बेटी कुंती के साथ प्रकाश विहार कॉलोनी में सामान ले जा रहा था। चौपाल रेस्तरां के समीप सड़क पार करते समय एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने कुंती को टक्कर मार दी। घायलावस्था में कुंती को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।