फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two people, including a woman, died of fever in one day, a person walking around with his father in his lap due to lack of facilities in the civil hospital

एक दिन में बुखार से महिला सहित दो लोगों की मौत, नागरिक अस्पताल में सुविधाएं न मिलने पर गोद में पिता को उठाकर घूमता रहा व्यक्ति

Fri, 08 Oct 2021 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, died of fever in one day, a person walking around with his father in his lap due to lack of facilities in the civil hospital
स्ट्रेचर व व्हील चेयर न मिलने पर पिता को गोद में उठाए घूमता पुत्र - फोटो : Palwal
पलवल। जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, बुखार से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। शुक्रवार को पलवल के शेखपुरा मोहल्ला में बुखार से एक महिला मरीज की मौत हो गई। हथीन उपमंडल में भी शुक्रवार को ही बुखार से एक व्यक्ति की जान चली गई। शेखपुर पलवल में हुई मौत का कारण परिजन डेंगू बता रहे हैं। जबकि, स्वास्थ्य विभाग डेंगू से पलवल में मौत होने की बात को नकार रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पलवल जिले में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है, लेकिन विभाग के पास इस बात का जवाब भी नहीं है कि बुखार से लोगों की प्लेटलेट्स कम क्यों हो रही हैं। आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो बुखार से अब तक करीब 40 मौतें हो चुकी हैं। इनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ रहे बुखार के मरीजों को देखते हुए भी जिला नागरिक अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल रही हैं। शुक्रवार को ऐसा ही नजारा जिला नागरिक अस्पताल में देखने को मिला, जब एक बीमार बुजुर्ग के लिए अस्पताल में स्ट्रेचर और व्हीलर चेयर न मिलने पर पुत्र को ही गोद में उठाकर डॉक्टरों के कमरे तक चक्कर काटने पड़े। सुविधाओं के अभाव में बुजुर्ग पिता डालचंद को लेकर उनका पुत्र विशन गोद में उठाए अस्पताल में चक्कर काटता रहा, लेकिन न तो यह स्वास्थ्य कर्मियों को दिखाई दिया और न ही डॉक्टरों को। इसी तरह कई मरीज दवाओं के लिए अस्पताल में इधर-उधर चक्कर काटते नजर आए।
विज्ञापन

एक बिस्तर पर दो बच्चों का चल रहा उपचार
जिला नागरिक अस्पताल के बच्चा वार्ड में केवल 11 बिस्तर लगे हैं। जबकि, शुक्रवार को उस वार्ड में 12 बच्चे बुखार से ग्रस्त थे। इस कारण एक बिस्तर पर दो बच्चों को लिटाया गया था। वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों का कहना था कि कई बार काफी असुविधाएं झेलनी पड़ती हैं। बार-बार शिकायत के बाद ही ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की डेंगू से मौत
मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी यूनुस अहमद ने बताया कि शेखपुर मोहल्ला स्थित बीके स्कूल के पास रहने वाली एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। वह कई दिनों से बीमार थी तथा निजी अस्पताल में उसे डेंगू से पीड़ित घोषित कर दिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं है। विभाग डेंगू से महिला की मौत की बात को नकार रहा है। उनका कहना है कि पलवल में ही डेंगू के काफी मरीज हैं।

टीमें घर-घर जाकर कर रहीं जांच
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह का कहना है कि डेंगू से पलवल में कोई मौत नहीं हुई है। जहां भी बुखार के मरीज मिल रहे हैं। वहां पर घर-घर लोगों की जांच कराई जा रही है। मरीजों को हर संभव इलाज दिया जा रहा है। अस्पताल में भी पर्याप्त सुविधाएं हैं। गांवों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों के सैंपल ले रही हैं तथा उन्हें बुखार से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed