{"_id":"61802cad02e38b58e70d9f4e","slug":"two-new-dengue-cases-were-found-health-issued-advisory-palwal-news-noi6137523101","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो नए केस मिले, स्वास्थ्य ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो नए केस मिले, स्वास्थ्य ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल/होडल। सौंदहद गांव में डेंगू से सोमवार को एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिवार के लोग जहां उसकी मौत डेंगू से बता रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग डेंगू से मौत होने की बात से इंकार कर रहा है। वहीं पलवल में 24 घंटे में जिले में डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। दो नए मामले मिलने के बाद जिले में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 39 हो गई है। पांच अन्य जगहों के मरीज मिले हैं। सरकारी आंकड़ों के अलावा निजी अस्पताल डेंगू के मरीजों से भरे पड़े हैं। डेंगू से बचाव को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों को आसपास सफाई रखने, शरीर को ढककर रखने सहित अन्य हिदायतें दी जा रही हैं।
सौंदहद सहित होडल उपमंडल के दर्जनों गांवों में 100 से अधिक मरीज हैं। जिनका निजी व उपमंडल नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। सौंदहद में जिस बच्चे की मौत हुई, वह राजवीर नामक व्यक्ति का पुत्र सचिन था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में पंचवटी कॉलोनी में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग और शमशाबाद कॉलोनी में एक 22 वर्षीय महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि जिले में डेंगू व मोतीजीरा का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में हमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है। घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करना है। इसके साथ सभी लोग पूरी बाजू के कपड़े पहनें। अपने घरों के आसपास साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। खानपान पर पूरा ध्यान दें। डेंगू व मलेरिया के मच्छरों से व मोतीजीरा की बीमारी खानपान पर ध्यान न देने से होती है। किसी भी प्रकार की बीमारी के लक्षणों को नजर अंदाज न करें। बुखार होने पर किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने के बाद ही दवाई जरूर लें और दवाई का पूरा कोर्स भी अवश्य करें।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. राजीव के अनुसार अभी तक जिले में करीब 11 सैंपलों की जांच की गई है, जिनमें से 39 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं जिले के बाहर के रहने वाले पांच मामलों में डेंगू की पुष्टि हुई है। पलवल में कुल चार लाख, 57 हजार, 338 घरों की स्क्रीनिंग की गई है। जिनमें से 6041 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला है, जिन्हें नोटिस भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि डेंगू जांच के लिए होने वाले एलिजा टेस्ट के लिए निजी अस्पतालों एवं लैब 600 रुपये ले सकते हैं। यदि किसी ने ज्यादा वसूल किया तो कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
मठेपुर गांव में बुखार के आठ मरीज मिले
हथीन। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को मठेपुर गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। जिसमें कुल 20 मरीज आए। जिनमें से आठ मरीजों में बुखार की पुष्टि हुई है। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि गांव में मलेरिया टेस्ट के लिए ब्लड स्लाइड बनाई गई हैं। इसके अतिरिक्त डेंगू जांच, कोविड जांच एवं प्लेटलेट्स जांच के लिए भी सैम्पल्स लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।