फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two months' ration will be provided in July.

Palwal News: जुलाई में मिलेगा दो माह का राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two months' ration will be provided in July.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




हथीन।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब पात्र लाभार्थियों को दो माह का राशन एक साथ दिया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत जुलाई माह में ही जुलाई और अगस्त दोनों महीनों का राशन वितरित किया जाएगा।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने बताया कि सरकार ने पूरे वर्ष को छह द्विमासिक चक्रों में विभाजित किया है। इनमें जनवरी-फरवरी, मार्च-अप्रैल, मई-जून, जुलाई-अगस्त, सितंबर-अक्तूबर और नवंबर-दिसंबर शामिल हैं। अब इन्हीं चक्रों के अनुसार खाद्यान्न का आवंटन, उठान और वितरण होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक चक्र का राशन पहले महीने में ही वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उचित मूल्य की दुकानों पर अतिरिक्त स्टॉक जमा न हो और अगले चक्र के खाद्यान्न के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध रहे। यदि किसी कारणवश समय पर उठान नहीं हो पाता है तो जिला अधिकारी विभाग को प्रस्ताव भेजकर अवधि बढ़ाने की अनुमति ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed