फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two killed in road accident

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Mon, 29 Nov 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accident
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है, जबकि शवों का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार पृथला गांव निवासी डिगंबर ने गदपुरी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार शाम करीब छह बजे वह पृथला मोड़ पर अपने साथी का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान दूधौला की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर आया और एक बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक डंपर सहित मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने मौके पर जाकर देखा तो ताऊ का लड़का योगेश बुरी तरह कुचला हुआ पड़ा था और मौके पर उसकी मौत हो चुकी थी तथा गांव निवासी दो युवक सोनू व अजय गंभीर रूप से घायल हुए पड़े थे। इसी प्रकार करनाल जिले के खुटेल गांव निवासी रिजवान ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने साथी चालकों के साथ पीएमआई इलेक्ट्रो कंपनी की गाड़ियों को पलवल-अलीगढ़ मार्ग स्थित शेरे-ए पंजाब ढाबे पर खड़ा कर 27 नवंबर को खाना खा रहे थे। उसी दौरान चालक करतार निवासी शेखपुरा सुहाना (करनाल) ने अपनी गाड़ी को आगे पीछे किया साथी रोहित (20) को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में रोहित को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने में 19 पर केस
पलवल। टिकरी ब्राह्मण गांव निवासी भीकम ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव निवासी कुछ लोगों से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। 28 नवंबर की सुबह पीड़ित परिवार के साथ खेतों की जुताई व साफ-सफाई कर रहा था। उसी दौरान गांव निवासी याकूब, सरीफ, हरकुम, कुलसाम, आसू, हसीम, वारीस, फकरु, बसीर, रफकी, आजाद, आयशा, दिलशाद, अरमान, शाकीर, आमीर, नरजीन, जुबैर, कैफ, ताहीर, शाहीद व असफाक ने एकत्रित होकर पीड़ित व उसके परिवार पर लाठी-डंडा व लोहे के सरिया से हमला कर दिया। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। डीएसपी सतेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed