फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two including an elderly person died after being hit by a train

Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग सहित दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two including an elderly person died after being hit by a train
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुए ट्रेन हादसों बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जीआरपी जांच अधिकारी धनीराम के अनुसार पहले मामले में उन्हें सूचना मिली कि गांव जनौली के समीप किसी बुजुर्ग की रेल की चपेट में आने से मौत हो गई है। वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से पहचान संबंधित कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। वहीं, दूसरे मामले में पलवल रेलवे स्टेशन के समीप व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पास से ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे कि उसकी पहचान हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed