{"_id":"5e2734728ebc3e4b2158790f","slug":"two-criminals-arrested-after-firing-palwal-news-noi487189911","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। अपराध जांच शाखा टीम ने सोमवार देर रात बिछोर-गढ़ी रोड पर मुठभेड़ के बाद हत्या व लूटपाट के मामलों में वांछित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिल्लोचपुर निवासी भोले उर्फ प्रशांत और बोदी (राजस्थान) निवासी पवन के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पांव में गोली लगी। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल, एक कट्टा, तीन कारतूस, खाली खोल व बाइक बरामद की। बदमाशों के खिलाफ मुंडकटी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त बदमाशों ने हाल ही 13 जनवरी को फुलवाड़ी गांव के एक युवक सत्येंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इन बदमाशों के दो अन्य साथियों को भी एक दिन पहले गिरफ्तार किया है।
अपराध जांच शाखा प्रभारी अमित कुमार को सूचना मिली कि 13 जनवरी को एमवीएन विश्वविद्यालय के सामने फुलवाड़ी गांव के युवक सत्येंद्र की गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाश मोटरसाइकिल पर उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सीआइए प्रभारी अमित कुमार ने होडल सीआइए को सूचित कर दिया। उसके बाद पुलिस टीमों ने बिछोर-गढ़ी रोड पर नाका लगा दिया। तभी बाइक पर सवार दोनों बदमाश उस रोड पर आ गए। पुलिस को नाका लगाए देख दोनों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली दोनों बदमाशों के पांव में लगी और वे घायल होकर वहीं सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया।
होडल के डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि दोनों बदमाशों ने 13 जनवरी को टोल पर नौकरी की तलाश में जा रहे फुलवाड़ी गांव के सत्येंद्र नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी तथा शव को दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर एमवीएम विश्वविद्यालय के सामने फेंक कर फरार हो गए थे। मुठभेड़ में इन दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने से एक दिन पहले ही इस हत्याकांड में शामिल उनके दो अन्य साथी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के गांव रायपुर निवासी संदीप व गांव फुलवाड़ी के प्रदीप उर्फ पटवारी को करमन सीमा से गिरफ्तार कर अदालत से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया हुआ है। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र की हत्या का कारण पता लगाने के लिए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है तथा मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों के उपचार होने के बाद वापस आते ही पूछताछ की जाएगी। ये दोनों बदमाश हत्या और लूटपाट के कई मामलों में वांछित चल रहे थे। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों का एक गिरोह बना हुआ है तथा उनसे पूछताछ के बाद उनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश पवन व भोले उर्फ प्रशांत इन मामलों में थे वांछित
- इन दोनों बदमाशों ने 5 माह पूर्व हसनपुर में अवैध हथियार के बल पर फायरिंग करते हुए इंश्योरेंस ऑफिस से 1.90 रुपये लूटे थे।
- करीब 3 माह पहले बल्लभगढ़ में एक दुकानदार को गोली मारकर घायल कर लूटपाट की थी।
- करीब दो-तीन माह पहले राजस्थान में दो अलग-अलग स्थानों पर दुकानदारों को गोली मारकर घायल करने के दो मामलों में वहां से वांछित हैं।
- करीब 1 माह पूर्व हथीन शहर में एक दुकानदार पर गोली चला कर 80 हजार रुपये लूटने के मामले में वांछित हैं।
- दो माह पहले पलवल न्यू कालोनी स्थित रेड चिल्ली होटल में गोली चलाकर 5700 रुपये लूटने का मामला दर्ज है। इनके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भी कई थानों में इनके खिलाफ लूटपाट के मामले दर्ज हैं।