फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two brothers attacked and car vandalized over old enmity

Palwal News: पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर हमला, कार में की तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked and car vandalized over old enmity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला करने और कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



गांव निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जून मंगलवार की रात उनके बड़े भाई धर्मवीर अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के मनीष, आशा और उनके साथियों ने दुकान पर पहुंचकर हमला कर दिया। आरोपितों ने धर्मवीर के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन




नरेंद्र के अनुसार, अगले दिन वह अपने घायल भाई के लिए कपड़े और चाय लेकर अस्पताल जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मनीष और उसके साथियों ने उनकी कार रोक ली और कुल्हाड़ी, हथौड़े व लाठियों से हमला कर दिया। बचने के लिए जब वह अलावलपुर पुलिस चौकी की ओर भागे तो आरोपितों ने कार में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने उन्हें कानूनी कार्रवाई करने पर परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




चांदहट थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि मामले की जांच जारी है। शुरुआती जांच में मारपीट और कार क्षतिग्रस्त करने की बात सामने आई है, जबकि अवैध हथियार के इस्तेमाल के ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article