फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Two arrested for shooting teenager for protesting against indecency

Palwal News: अभद्रता का विरोध करने पर किशोर को गोली मारने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2024 11:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 24 Feb 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for shooting teenager for protesting against indecency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। बहन और मां से अभद्रता करने का विरोध करने पर युवक को गोली मारने वाले दो आरोपियों को चांदहट थाना पुलिस ने काबू किया है। किशोर अपनी मां व बहन के साथ ईंधन लेकर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने बदतमीजी की तो किशोर ने विरोध किया। आरोपियों ने किशोर को गोली मार दी। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पीड़ित का इलाज चल रहा है।
चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह के अनुसार गांव नाई नंगला निवासी लोकेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह 10वीं कक्षा में पढ़ता है। 22 फरवरी बृहस्पतिवार की शाम के करीब पांच बजे अपनी बहन व मां के साथ ईंधन लेने के लिए प्लॉट पर आया था। ईंधन लेने के बाद वह अपनी मां-बहन के साथ घर जा रहा था। जब वे रास्ते में थे, तभी तीन बाइकों पर सवार आठ-नौ युवक आए। एक बुलेट पर सवार युवक उसकी मां व बहन के साथ बदतमीजी करने लगे। उसने युवकों का विरोध किया तो बाइक सवार एक युवक ने हाथ में लिए हुए हथियार से उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली उसके हाथ में आकर लगी। गोली गांव बढ़राम निवासी कोकन ने चलाई। गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी युवक बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायलावस्था में उसे जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। अलावलपुर चौकी पुलिस की टीम ने शनिवार को वारदात में शामिल गांव बढ़राम निवासी धर्मेंद्र व कपिल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान फरार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed