{"_id":"16f8b7477b9abb41913d3b70899c19f9","slug":"truck-overturned-at-highway-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गन्ने से भरा ट्रक पलटा, जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर गन्ने से भरा ट्रक पलटा, जाम
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 21 Dec 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
शनिवार सुबह 10 बजे नेशनल हाईवे पर दिल्ली से आगरा की तरफ गन्ने से भरकर जा रहा एक ट्रक सरस्वती कॉलेज के सामने पलट गया। इससे हाईवे पर दोनों तरफ यातायात बाधित हो गया। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को साइड कर जाम से लोगों को निजात दिलवाया।
विज्ञापन
ट्रक चांदट शुगर मिल पलवल के कांटे से गन्ना लेकर शुगर मिल के लिए जा रहा था लेकिन जब यह ट्रक हाईवे पर कॉलेज के सामने पहुंचा तो संतुलन खराब होने से ट्रक पलट गया। एक साइड में ट्रक के पलटने और दूसरी तरफ गन्ने के फैल जाने से हाईवे दोनों तरफ से बंद हो गया।
विज्ञापन
इससे दोनों तरफ का यातायात प्रभावित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इधर-उधर से वाहन निकालने के फेर में जाम लंबा होता चला गया। सूचना मिलते ही मौके पर ट्रैफिक थाना प्रभारी विजयपाल व कैंप थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
चालक अशोक कुमार को हादसे में मामूली चोटें आईं। पुलिस ने क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को साइड में करवाकर करीब तीन घंटे से लगे जाम को खत्म किया।