फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Troubled by harassment from shop owner, employee commits suicide by hanging himself

Palwal News: दुकान मालिक से प्रताड़ना से परेशान कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 12 Jul 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 12 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Troubled by harassment from shop owner, employee commits suicide by hanging himself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर कार्यरत कर्मचारी ने दुकान मालिक से प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले कर्मचारी ने अपनी पत्नी को मोबाइल पर मैसेज भेजा। मैसेज में दुकान मालिक पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया। शहर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी दुकान मालिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बस अड्डा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के अनुसार राजस्थान के जिला भरतपुर स्थित गांव गोपालगढ़ निवासी प्रियंका ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति रवि करीब डेढ़ साल से पलवल स्थित एमडी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर म्यूजिक सिस्टम, स्पीकर के कवर बनाने का काम करता था। वह दुकान मालिक विष्णु दत्त के कमरे पर ही रहता है। रवि ने विष्णु दत्त से एक लाख रुपये उधार लिए थे, जिन्हें वह काम करके धीरे-धीरे चुका रहा था। विष्णु दत्त करीब 20 दिनों से उसके पति को ज्यादा परेशान कर रहा था। आरोपी उसे भी फोन कर धमकी देता था। बार-बार मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करता था। 10 जुलाई की रात को रवि ने उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज भेजा था कि दुकान मालिक विष्णु की प्रताड़ना बढ़ती जा रही है। वह उसे गंदी-गंदी गालियां देते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित करता है। रुपये न देने पर मारपीट करने की धमकी दे रहा है, जिसे वह सहन नहीं कर पा रहा है। 11 जुलाई को विष्णु दत्त की प्रताड़ना से परेशान होकर रवि ने कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देवर अजय भी पलवल में ही रहता है। अजय ने उसे रवि की आत्महत्या के बारे में बताया। शिकायत में कहा गया कि दुकान मालिक ने ही रवि को आत्महत्या के लिए विवश किया है। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-पत्नी के बारे में करता अश्लील भाषा का प्रयोग
मृतक की पत्नी प्रियंका ने बताया कि मृतक रवि ने मैसेज में लिखा कि विष्णु दत्त उसकी मां व पत्नी के खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग करता था। पत्नी से वैश्यावृत्ति कराकर रुपये लौटाने के ताने मारता था। उसे काम नहीं देता था, जिससे वह उसकी तनख्वाह नहीं बन पाती थी। मां के बारे में अश्लील शब्दों का प्रयोग करता था, जिससे उसका पति रवि सहन नहीं कर पाया और उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed