फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Transport city could not be built in Palwal

पलवल में नहीं बन पाया ट्रांसपोर्ट नगर

Thu, 26 Nov 2020 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Transport city could not be built in Palwal
पलवल(अनूप पाराशर)। जिले में आठ साल पहले ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की बनाई गई योजना आज तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। वर्ष 2012 में योजना बनने के बाद 62 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हुआ था। प्रकाश विहार व बसंत विहार के लोगों के विरोध के बाद उच्च न्यायालय से रोक के बाद दूसरी जगह तलाशी जा रही थी। लेकिन विभाग आज तक इसको तलाश नहीं सका है। ऐसे में ट्रक व बड़े वाहन राजमार्ग व लिंक मार्गों पर सड़क किनारे खड़े रहते हैं। जिससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था खराब होती है, बल्कि हादसे का खतरा भी बना रहता है। सर्दियों में कोहरे के दौरान स्थिति और भी विकट हो जाती है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा द्वारा पलवल में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की घोषणा की गई थी। उसके बाद आलापुर व अगवानपुर क्षेत्र की जमीन का अधिग्रहण कर सेक्टर-21 स्थापित कर ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जगह सुनिश्चित कर दी गई। परिवहन विभाग द्वारा 62 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया। ट्रांसपोर्ट नगर में गुरुग्राम व ग्रेटर नोएडा के कमर्शियल सेक्टरों की तरह विकास की योजना बनाई गई थी। यहां दुकानें, पेट्रोल पंप, टेलीफोन बूथ, ढाबे व पार्किंग बनाने की योजना थी। इस्टीमेट भी तैयार कर लिया गया था, लेकिन प्रकाश विहार व बसंत विहार के लोग इस क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के खिलाफ उच्च न्यायालय चले गए और न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी। तब से लेकर आज तक पलवल में दूसरी जगह तलाश की जा रही है, लेकिन जिला प्रशासन व परिवहन विभाग जगह का चयन नहीं कर पाया है। (संवाद)
विज्ञापन

बड़े वाहन खडे़ रहने से लगता है जाम
ट्रक व बड़े वाहन कई बार तो कई-कई दिनों तक सड़क किनारे खड़े रहते हैं। जिसके चलते जहां यातायात व्यवस्था ठप रहती है, वहीं जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हो चुकी हैं दुर्घटनाएं
राजमार्ग पर मुंडकटी पुलिस चौकी के पास पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के एक सांसद की टाटा सफारी गाड़ी कोहरे के कारण खड़े ट्रक से टकरा गई थी। जिसमें सांसद व उसके चालक की मौत हो गई थी। वहीं अलावलपुर चौक के पास खड़े ट्रक में कार टकरा जाने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। उपायुक्त निवास से थोड़ा आगे ही सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण एक बैंक्वेट हाल के बाहर आगरा की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने सड़क पार करते समय दो लोगों को कुचल दिया था।
वर्जन-
पलवल में ट्रांसपोर्ट नगर की बेहद आवश्यकता है। इसके लिए सरकार द्वारा घोषणा भी की गई है। हम इस संदर्भ में विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री तक ये मांग पहुंचाने का काम करेंगे। ट्रांसपोर्ट नगर बसवाने के लिए हर स्तर पर मांग करेंगे। - प्रवीण ग्रोवर, पलवल
पलवल में ट्रांसपोर्ट नगर न बनाया जाना प्रशासन की कमी है। प्रशासन आज तक जमीन का चयन तक नहीं कर पाया है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। हम जल्द ही परिवहन मंत्री से भी मिलेंगे व ट्रांसपोर्ट नगर बनवाने की मांग रखेंगे। - रणवीर चौहान

ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की जो योजना है, उसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों से बात की जाएगी व जमीन का चयन कर वहां ट्रांसपोर्ट नगर बनवाया जाएगा। जमीन का चयन करने में क्या दिक्कतें आ रही हैं, उसके लिए मैं जल्द ही अधिकारियों से बात करूंगा। - मूलचंद शर्मा, परिवहन मंत्री हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed