फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Traffic problem widens in festival season

होडल शहर में अतिक्रमण और जाम से लोग बेहाल

Mon, 28 Oct 2019 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Traffic problem widens in festival season
होडल। शहर में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण से लोगों को परेशानी हो रही है। अतिक्रमण के कारण पूरा दिन लोग जाम की समस्या से जूझते रहते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता और बाजारों में अतिक्रमण के चलते होडल शहर में जाम लगा रहता है। जाम से निपटने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

होडल शहर में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने सड़क पर कई-कई फुट अतिक्रमण किया हुआ है। इसके अलावा लोग दुकानों के सामने अपने वाहन खड़े कर देते हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित अनाज मंडी में फसल लेकर आने वाले वाहनों के कारण पुरानी सब्जी मंडी, जगजीवन राम चौक, स्टेट बैंक तिराहा, अग्रसैन चौक से लेकर हसनपुर चौक तक राजीव गाधी चौक, पुरानी अनाज मंडी तिराहा, चरण सिंह चौक, खटीकवाड़ा, नानक डेरी रोड, ताली मंडी चौक पर रोजाना सुबह दस बजे से लेकर सायं 5 बजे तक वाहनों की लंबी कतारे लगी रहती है। जाम में फंसने पर सबसे ज्यादा परेशानी दफ्तरों में नौकरी के लिए निकलने वालों व स्कूली बच्चों को होती है। स्कूली बच्चे जाम होने के कारण घंटों वाहनों में बैठकर परेशान होते रहते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रूपा ठकराल, डॉ. जेपी मित्तल, जगन नांगल, रमेश चंद, मनोज कुमार एडवोकेट का कहना है कि दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने अतिक्रमण किया हुआ है। दिवाली पर दुकानदारों ने आगे टेंट लगा लिए हैं, जिससे समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। दुकानों के आगे लगी रेहड़ियां भी समस्या को विकराल बना रही हैं। कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण की समस्या के चलते समय-समय पर अभियान चलाकर दुकानदारों के चालान काटे जाते हैं। रेहड़ियों को भी जब्त कर जुर्माना लगाया जाता है। त्योहार के चलते थोड़ी परेशानी हो रही है। जल्द ही अतिक्रमण को हटवाया जाएगा।
- आशा तायल, कार्यवाहक अध्यक्ष, नगर पालिका होडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed