फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Tractor rider dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार की मौत

Thu, 24 Jun 2021 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Tractor rider dies due to truck collision
पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में केजीपी एक्सप्रेसवे पर गांव खेड़ला के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के साथी की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी धर्मेंद्र के अनुसार गांव सोन जिला मथुरा यूपी निवासी संजय ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने साथी रामवीर व गांव मेहनकी निवासी हरीचरण के साथ ट्रैक्टर में छोटी कम्बाइन लगाकर काशीपुर उत्तराखंड जा रहा था। गांव खेड़ला के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। रामवीर उछलकर ट्रैक्टर से नीचे आ गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्होंने पीड़ित को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में रामवीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed