फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Tomato turned 'red' due to increase in price

दाम बढ़ने से टमाटर हुआ और ‘लाल’

Sun, 21 Nov 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Tomato turned 'red' due to increase in price
होडल। सर्दियों में सब्जी में तड़का लगाने के साथ ही सलाद का स्वाद भी महंगा हो चला है। उपमंडल में टमाटर के दाम सेब के बराबर तक पहुंच गए हैं। सब्जियों व सलाद में अधिक प्रयोग होने वाले टमाटर के लगभग सभी शहर में रिटेल के दाम 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गए हैं। सब्जियों के विक्रेताओं का कहना है कि पिछले दो दिनों में ही टमाटर की कीमत 80 से 100 रुपये किलो तक पहुंची है। टमाटर के भाव सुनकर ग्राहक भी अब किलोग्राम की बजाय एक पाव ही टमाटर लेने लग गए हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं अन्य सब्जियों के दामों में भी उछाल देखा जा रहा है। हरी मिर्च भी 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है जबकि गाजर 40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि अभी पालक, बथुआ व मूली को छोड़कर ज्यादातर सब्जियों दूसरे प्रदेशों से आ रही हैं। इनमें से मध्यप्रदेश से इन दिनों टमाटर की आवक हो रही है। जिसके चलते टमाटर के दाम महंगे बने हुए हैं। सब्जी विक्रेता राकेश ने बताया कि सेब के दाम भी इन दिनों 100 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।
विज्ञापन

आम आदमी की रसोई का बजट गड़बड़ाया
उधर, रिटेल में सब्जी विक्रेता नारायण सैनी का कहना है कि इन दिनों विवाह-शादियों का सीजन चल पड़ा है। पिछले दिनों से शादियां भी खूब हो रही हैं। विवाह शादियों में सब्जी और सलाद में बड़ी तादाद में टमाटर का प्रयोग किया जा रहा है। इस वजह से भी टमाटर के दाम इतने अधिक हो चले हैं कि सेब के बराबर तक पहुंच गए हैं। उनका कहना है कि कोई भी सब्जी 40 रुपये प्रति किलोग्राम से कम दाम में नहीं है। दाम बढ़ने से आम आदमी की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजर के जूस की बिक्री हुई कम
अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सर्दियों में अधिकांश लोग गाजर का जूस पीना पसंद करते हैं लेकिन इस बार गाजर भी 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही हैं। ऐसे में गाजर का एक सामान्य गिलास जूस भी 40 रुपये तक में मिल रहा है। जिसके चलते लोग अभी गाजर का जूस पीने कम पहुंच रहे हैं। शहर के हसनपुर चौक पर गाजर का जूस बेचने वाले राहुल ने बताया कि गाजर महंगी है, जिस कारण जूस की बिक्री भी फिलहाल कम हो रही है।
सब्जियों के रिटेल के दाम (प्रति किलो में)
- टमाटर : 100 रुपये
- हरी मिर्च : 60 रुपये
- शिमला मिर्च : 80 रुपये
- पत्ता गोभी : 40 रुपये
- करेला : 60 रुपये
- चप्पन कद्दू : 70 रुपये
- बैंगन : 40 रुपये
- खीरा : 50 रुपये
- फूल गोभी : 40 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed