फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   toll will have to be doubled if fastag is not installed

फास्टैग न लगे होने पर दोगुना देना होगा टोल, श्रीनगर टोल प्लाजा पर एक जनवरी से व्यवस्था लागू

Sun, 06 Dec 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
toll will have to be doubled if fastag is  not installed
फास्टैग न लगे होने पर दोगुना देना होगा टोल, श्रीनगर टोल प्लाजा पर एक जनवरी से व्यवस्था लागू
विज्ञापन

पलवल। शहर स्थित श्रीनगर टोल प्लाजा पर अब एक जनवरी से बिना फास्टैग लगे वाहन नहीं निकल पाएंगे। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं होगा, उनसे दोगुना टोल वसूला जाएगा। इस संबंध में राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस आदेश के बाद टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारी वाहन चालकों को इसके प्रति जागरूक भी कर रहे हैं, ताकि चालक वाहनों पर फास्टैग लगवा लें।

टोल प्लाजा के रेवेन्यू प्रबंधक शहनवाज खान ने बताया कि राजमार्ग प्राधिकरण का नोटिस आ चुका है। अब एक जनवरी से टोल प्लाजा पर दिल्ली और आगरा की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों के लिए कैश काउंटर पूरी तरह से बंद कर दिए जाएंगे। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगे होंगे, उनसे दोगुना टैक्स वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों तरफ 10 बूथ हैं। इनमें से चार-चार बूथ फास्टैग के लिए चल रहे हैं और एक-एक बूथ कैश काउंटर का है। उन्होंने बताया कि अभी टोल प्लाजा से केवल 70 फीसदी वाहन ही फास्टैग लगे निकल रहे हैं। जबकि, 30 फीसदी वाहन कैश देकर टोल दे रहे हैं। उन्होंने टोल के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि सरकार की योजना के अनुसार, अपने सभी दस्तावेज टोल बूथ पर जमा कर लोकल पास बनवा लें। अन्यथा एक जनवरी के बाद से वाहन निकलने बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed