Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Toll plaza security controller assaulted and robbed for not paying extortion money

Palwal News: रंगदारी न देने पर टोल प्लाजा के सुरक्षा नियंत्रक से मारपीट, लूटपाट

Sun, 28 Sep 2025 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sun, 28 Sep 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza security controller assaulted and robbed for not paying extortion money
हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। मुंबई दिल्ली हाईवे पर गांव जीता खेड़ली किरंज टोल प्लाजा के सुरक्षा नियंत्रक ने रंगदारी की मांग पूरी नहीं की तो उसके साथ मारपीट कर लूटपाट की गई। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित विजय निवासी खेड़ा खलीलपुर थाना रोजका मेव जिला नूंह का निवासी है। वह टोल प्लाजा पर बतौर नियंत्रक कंट्रोलर के रूप में काम करता है। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है कि उसके पास एक महीने पहले टोल प्लाजा पर रविन्द्र उर्फ रब्बो व बंटी आए। इन दोनों ने टोल प्लाजा चलाने के लिए अवैध वसूली की मांग की। आरोपियों के पास पिस्टल थी। आरोपियों ने गोली मारने की धमकी दी। भय के चलते विजय ने आरोपियों को 60 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी दोबारा आए और एक लाख रुपये की मांग की। उसने रुपये नहीं दिए तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 24 सितंबर को 12 बजकर 30 मिनट दोपहर में जब वह टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर था। एक स्विफ्ट डिजायर कार एवं दो बाइकों पर नौ दस लड़के आए। उनके पास हथियार थे। रविन्द्र उर्फ रब्बो, राजू निवासी मण्डकौला बंटी, कुलदीप एवं भोले निवासी गांव स्यारौली, राहुल निवासी इंडरी, सचिन, कुलदीप निवासी खेड़ली दौसा ने पीड़ित के साथ मारपीट की और सोने की चेन एवं नौ हजार रुपये जबरदस्ती छीन लिए। पीड़ित के साथ मारपीट भी की। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed