फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Toll personnel protested molestation of pregnant wife then beaten

Palwal News: टोल कर्मियों द्वारा गर्भवती पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया तो पीटा

Mon, 24 Apr 2023 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Toll personnel protested molestation of pregnant wife then beaten
24श्चड्डद्यश्च2- राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गदपुरी टोल प्लाजा।
विज्ञापन

आठ माह की गर्भवती पत्नी को स्कूटी पर ले जा रहा था पीड़ित, सीटी बजाकर रोका और अश्लील फब्तियां कसी

युवक के सिर व नाक पर गंभीर चोट, फरीदाबाद अस्पताल में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गदपुरी टोल प्लाजा पर टोलकर्मी की गुंडागर्दी वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। रविवार शाम को टोल कर्मियों ने स्कूटी सवार युवक को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। टोल कर्मियों ने युवक की आठ माह की गर्भवती पत्नी को भी नहीं छोड़ा और उसके साथ भी छेड़छाड़ कर धक्कामुक्की की गई। पीड़ित युवक को घायलावस्था में फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के सिर में गंभीर चोट है तथा नाक की हड्डी भी टूट गई है। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार, युवक ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी तो 23 अप्रैल को वह अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल गया था। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपनी पत्नी को शाम के करीब पांच बजे स्कूटी पर लेकर वापस गांव आ रहा था। गदपुरी टोल प्लाजा पर गुजरने पर एक टोल कर्मचारी ने सिटी मारकर स्कूटी को रोकने का इशारा किया। स्कूटी रोकने पर टोल कर्मी उनके पास आया और उसकी गर्भवती पत्नी को देखकर अश्लील फब्तियां कसने लगा। विरोध करने पर आरोपी टोल कर्मी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके सिर, नाक व माथे पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गया। उसकी पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। शोर सुनकर मौके पर शिफ्ट इंचार्ज नरेंद्र पोसवाल व देवीलाल नामक युवक आ गए। राहगीरों ने जब मारपीट करने वाले लड़के को पकड़ा तो नरेंद्र व देवीलाल ने उसे छुड़वा दिया और मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि चुपचाप घर निकल जा। उसने दौड़कर आरोपी टोल कर्मी को पकड़ लिया और उसका नाम पूछा तो उसने कहा कि वह गुलावद गांव निवासी कैलाश है, जो होता हो कर लो। उसने फोन कर अपने परिजनों को बुलाया। परिजनों ने आरोपी टोल कर्मी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत में कहा गया कि टोल कर्मियों द्वारा की गई धक्का-मुक्की से उसकी पत्नी का गर्भपात होता है तो इसके जिम्मेदार टोल कर्मचारी होंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि टोल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed