{"_id":"6ae0f38bbb4a738ed608e217","slug":"today-is-the-last-day-for-the-resolution-of-claims-and-objections-palwal-news-c-24-1-pal1005-129597-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: दावा-आपत्ति निपटारे का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: दावा-आपत्ति निपटारे का आज अंतिम दिन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य मिशन मोड में जारी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों को 28 अक्तूबर तक मतदाताओं से प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित दस्तावेज के आधार पर प्रत्येक मामले का नियमानुसार निपटारा किया जाए। पुनरीक्षण प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए, ताकि जिले का कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से वंचित न रहे। दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद छह नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।