{"_id":"5800bad64f1c1bf62d28f5cb","slug":"three-stitches-and-bandage-made-the-bill-of-three-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन टांके और पट्टी बांधी, बिल बनाया तीन हजार का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन टांके और पट्टी बांधी, बिल बनाया तीन हजार का
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2016 04:33 PM IST
विज्ञापन
मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पताल संचालक अपने यहां आने वाले मरीजों का आर्थिक शोषण करते हैं। 10 मिनट में एक मरीज का तीन हजार रुपये बिल बना दिया गया। इस दौरान हाथ में चोट लगने पर पट्टी की गई व तीन टांके लगाए गए। इस मामले की जिला सिविल सर्जन से अस्पताल संचालक की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
जिला पुलिस मुख्यालय में पीआरओ शेर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मां घर में काम करने के बाद पानी से हाथ साफ कर रही थी कि चूड़ी टूटकर उनके हाथ में लग गई। पड़ोस में रहने वाली एक महिला उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल श्रीसाईं अस्पताल में ले गई, जहां पर डॉक्टर ने करीब दस मिनट के उपचार में उन्हें तीन टांके लगाए व पट्टी बांधकर तीन हजार रुपये का बिल बना दिया। जब डॉक्टर से ऐतराज जताया गया, तो उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।
विज्ञापन
शेर सिंह ने मामले की शिकायत सीएमओ डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता से की है। सीएमओ डॉ. गुप्ता का कहना है कि शिकायत के आधार पर टीम का गठन कर दिया गया है तथा जांच कराई जाएगी। वहीं अस्पताल के संचालक डॉ. रितेश कुमार का कहना है कि महिला के हाथ की नस कटी हुई थी व उसे गंभीर चोट थी।
विज्ञापन