फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three people including mobile shop operator were attacked with knives and injured

Palwal News: मोबाइल दुकान संचालक सहित तीन को चाकुओं से हमला कर घायल किया

Thu, 08 Feb 2024 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three people including mobile shop operator were attacked with knives and injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। एक मोबाइल दुकान संचालक पर तीन युवकों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर उसे मारने का प्रयास किया। दुकान संचालक की गर्दन में गंभीर चोट आई है। जब दुकान संचालक को बचाने उसके भाई और पड़ोसी आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। घायल हालत में सभी को अस्पताल ले जाया गया। हमले की वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। कैंप थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैंप थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार हरि नगर के रहने वाले रजत ने शिकायत दी है कि उसने रसूलपुर रोड पुल के नीचे मोबाइल फोन की दुकान खोली हुई है। सात फरवरी रात को करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान से बाहर जा रहा था। उसी दौरान लोहागढ़ का रहने वाला तरुण, अमित, रणवीर अचानक आए। तरुण ने उसे पकड़ लिया और अपने हाथ में लिया हुआ चाकू गर्दन पर पीछे की तरफ दे मारा। उसने छुड़ाने का प्रयास किया तो अनिल ने भी उस पर चाकू से वार किए। उसने शोर मचाया तो विजय और उसका भाई गुलशन मौके पर आ गए। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले को देखकर भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते भी उसे जान से मारने की धमकी देकर गए। जब उनके परिजन मौके पर पहुंचे और तो उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्होंने अपनी लिखित शिकायत पुलिस में दी। कैंप थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed