{"_id":"6ae0f122748641493e00e5f4","slug":"three-miscreants-fled-after-snatching-a-vehicle-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116786-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: गाड़ी छीनकर तीन बदमाश भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: गाड़ी छीनकर तीन बदमाश भागे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हसनपुर चौक होडल से रोजकामेव जाने के लिए बुक की गई गाड़ी को तीन व्यक्ति चालक को गले में साफी डालकर नीचे उतारने के बाद छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने चालक की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पलवल के रतीपुर निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अक्तूबर की शाम छह बजे तीन लोगों ने उसकी गाड़ी को 1700 रुपये में बुक किया था। शाम करीब साढ़े सात बजे केएमपी पर इंडरी के पास आरोपियों ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाई और उसे नीचे उतारकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। चालक अपने स्तर पर गाड़ी की तलाश करता रहा। इसके बाद 24 अक्तूबर को रोजकामेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जांच अधिकारी एसआई विनोद कुमार के अनुसार, आरोपियों की पहचान तथा छीनी गई गाड़ी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।