Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three lakh students took the traffic rules exam

Palwal News: तीन लाख विद्यार्थियों ने दी यातायात नियमों की परीक्षा

Wed, 15 Oct 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 15 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Three lakh students took the traffic rules exam
सड़क सुरक्षा मुहिम के अंतर्गत पुलिस विभाग लगातार पढ़ा रहा विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पुलिस विभाग द्वारा विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने तथा भविष्य में वे अच्छे चालक बनें, इस उद्देश्य से बुधवार को स्कूल स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 2,95,413 विद्यार्थियों ने शामिल होकर यातायात नियमों पर अपनी समझ बढ़ाई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) करनाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस परीक्षा के लिए डीएसपी फिरोजपुर झिरका अजायब सिंह व यातायात थाना प्रभारी सुखबीर द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर सभी तैयारियां की गई थी।

डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि बुधवार को हुई परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के साथ मिलकर एक प्लान तैयार किया गया था। जिला के मदरसा, राजकीय/ प्राइवेट स्कूल एवं आईटीआई/कॉलेज सहित 1120 शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे 2,95,413 विधार्थी इस परीक्षा में बैठे। इस परीक्षा का मतलब हर बच्चे को शिक्षा के साथ-साथ यातायात नियमों की जानकारी देना है। बचपन से सीखा हुआ सबक जिंदगी भर याद रहता है, इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed