फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three including two students died in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में दो छात्र सहित तीन की मौत

Wed, 22 Sep 2021 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Three including two students died in road accidents
पलवल। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो छात्र कृष्ण और कुलदीप सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक छात्र और एक व्यक्ति घायल है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायतों पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, एलवाड़ा गांव जिला मथुरा (यूपी) निवासी मानसिंह ने बताया कि उसका 10 वर्षीय भतीजा कृष्ण, 12 वर्षीय कुलदीप और 15 वर्षीय संदीप मंगलवार की शाम को भिडूकी गांव की बाजार में पाठ्य सामग्री लेने आए थे। जब तीनों छात्र पैदल अपने गांव जा रहे थे तो भिडूकी गांव से ऐंच मार्ग पर सामने से आ रहे ईटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। कृष्ण और कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप घायल है।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची हसनपुर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। इसी प्रकार सीकरी गांव निवासी सोनू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका साथी बिहार निवासी 30 वर्षीय धनंजय पृथला स्थित निजी कंपनी में काम करते थे। धनंजय बल्लभगढ़ की शिव मंडी में किराये के मकान में रहता था। 20 सितंबर की रात पीड़ित और धनंजय बाइक सवार कंपनी से कमरे पर जा रहे थे। तभी रात 9:30 बजे पृथला फ्लाईओवर पर उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में धनंजय की मौत हो गई, जबकि पीड़ित घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed