फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three friends standing on the roadside were hit by a truck, injured

Palwal News: सड़क किनारे खड़े तीन दोस्तों को ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

Thu, 03 Oct 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Thu, 03 Oct 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three friends standing on the roadside were hit by a truck, injured
आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार, चांदहट थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलीगढ़-पलवल सड़क किनारे खड़े तीन दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फरीदाबाद के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। चांदहट थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चांदहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मलखान सिंह के अनुसार आदर्श कॉलोनी निवासी देवांश ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने दोस्त हुडा सेक्टर दो निवासी पीयूष जाखड़ के साथ बाइक पर अपने दोस्त प्रवीण डागर से मिलने के लिए गांव किठवाड़ी में गए थे। दोपहर दो बजे वे तीनों अलीगढ़ रोड किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आए ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया। फरीदाबाद के निजी अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed