{"_id":"6001ccf08ebc3e31695fc3ce","slug":"three-dead-including-a-child-in-road-accidents-palwal-news-noi560096544","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में बच्चे समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में बच्चे समेत तीन की मौत
विज्ञापन

पलवल/हथीन। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटनाओं में आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गए। एक घटना में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
हथीन के गांव खाइका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय किशोर फयाण की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि बच्चे के पिता शाकिर की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार गांव चिल्ली निवासी हफीज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह और उसका भतीजा रिहान रुपड़ाका गांव के बस स्टैंड पर दवाई लेने आए थे। वहां से दोनों पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार ने रिहान को टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए रिहान ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे मामले में रजपुरा गांव निवासी जाहुल ने शिकायत दर्ज कराई है। वह कैंप थाने में बतौर होम गार्ड नौकरी करता है। बृहस्पतिवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह थाने में ड्यूटी पर आ रहा था तभी थाने के सामने सड़क पर करीब 26 वर्षीय युवक का शव पड़ा दिखा। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। किसी वाहन से कुचले जाने की आशंका है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी चालकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।