फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three brothers attacked with sharp weapons in a land dispute in village Asavata

Palwal News: गांव असावटा में जमीन विवाद में तीन भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Three brothers attacked with sharp weapons in a land dispute in village Asavata
पीड़ित पक्ष की ओर से सौंपी गई शिकायत और वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के गांव असावटी में जमीन विवाद को लेकर एक फरीदाबाद निवासी व्यक्ति और उसके भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को सौंपी गई शिकायत और वीडियो फुटेज के आधार पर गदपुरी थाना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह 20 मार्च को अपनी जमीन संबंधी विवाद को लेकर गांव असावटी में आरोपी कल्लू, पप्पू और अन्य व्यक्तियों से मिलने गया था। उसने बताया कि जांच अधिकारी ने आरोपियों को थाने बुलाने की बजाय उसे ही उनके पास भेजा। वहां बातचीत के दौरान जब विजय कुमार ने वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की तो आरोपी भड़क गए।

विजय के मुताबिक, पप्पू और कल्लू ने गाली-गलौज करते हुए उस पर और भाइयों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में विजय और भाई राजू को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनका तीसरा भाई भारत घटनास्थल से किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। हमलावरों ने विजय की ढाई तोले की सोने की चेन भी छीन ली और उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


घटना के बाद घायल अवस्था में तीनों भाई अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे और मेडिकल रिपोर्ट बनवाई। शिकायत पर जांच कर रहे उप-पुलिस अधीक्षक सदर पलवल नरेंद्र खटाना ने बयान, फोटो, वीडियो फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों कल्लू, पप्पू, जितू, प्रमोद, चिता और रोहताश के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed