फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three Anganwadi workers were dismissed due to the strike

हड़ताल के चलते तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया बर्खास्त

Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three Anganwadi workers were dismissed due to the strike
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हैल्पर यूनियन की बीती आठ दिसंबर से हड़ताल के चलते तीन महिला नेताओं को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। तीनों महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत थी। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी नुपुर ने तीनों कार्यकर्ताओं के बर्खास्त होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सल्लागढ़ आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता व यूनियन की जिला प्रधान उर्मिला, कृष्णा कॉलोनी केंद्र की कार्यकर्ता कृष्णा देवी और शेखपुरा केंद्र की कार्यकर्ता शशि बाला को बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, जिला में पिछले 64 दिन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल चल रही है। हड़ताल का नेतृत्व पिछले 64 दिन से जिला प्रधान उर्मिला रावत कर रही है। यूनियन द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने बर्खास्त किए जाने के निर्णय को सरकार की दमनकारी कार्रवाई बताया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने पुरानी मांगों को दोहराते हुए आंदोलन को और तेज करने की धमकी दी।
विज्ञापन

सीटू के जिला प्रधान श्रीपाल सिंह भाटी ने कहा कि हरियाणा सरकार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बारे में वर्ष 2018 की घोषणा लागू करनी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार कार्यकर्ताओं के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है। प्रदेश की 40 हजार के करीब कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। उर्मिला रावत ने कहा कि आइसीडीएस के तहत लाभार्थी तबकों जिनमें 0-6 साल के बच्चे, गर्भवती और दूध पिलाने वाली महिलाओं को दिया जा रही पोषण सामग्री बंद है। स्वास्थ्य व अन्य योजनाएं बुरे तरीके से प्रभावित हैं। सरकार ऐसे हालात में भी संवेदनहीन रवैया अपना रही है। आंदोलन को दमन व उत्पीड़न के तरीके से विफल करवाना चाहती है। सरकार के मंसूबे सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को करनाल में प्रदेश भर की कार्यकर्ता पहुंचेंगी और सरकार को करारा जवाब देंगी। सरकार आंदोलन को खत्म करने के लिए कार्यकर्ताओं को सेवा से बर्खास्त कर रही है तथा मुकदमे दर्ज कर रही है। यह सरकार की बौखलाहट को ही दर्शाता है। इस प्रकार की कार्रवाई से आंदोलन कमजोर होने की बजाय और ज्यादा मजबूत होगा। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रचार करेंगी ओर सरकार के पुतले जलाएंगी। प्रदर्शन को सीआईटीयू के जिला सचिव भागीरथ बैनीवाल, शशि, मकीना, माया, सीमा, पुष्पा, परसंदी, बिमलेश फौजदार, कुमकुम, मंजू शर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed