{"_id":"6ac55c52baeb3dfb1c0057b8","slug":"three-accused-arrested-for-drug-trafficking-palwal-news-c-24-1-pal1008-128886-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नशा तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नशा तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला पुलिस ने दो मामलों में तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 41.53 ग्राम हेरोइन (स्मैक), 400 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई हनीश खान ने बताया कि सोमवार को थाना उटावड़ क्षेत्र से साजिद निवासी रहाड़ी, नूंह और रोबिन निवासी रणसिका, हथीन को 25.99 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। वहीं, एवीटी हथीन प्रभारी पीएसआई तेजपाल सिंह की टीम ने रविवार को जलेब खां कॉलोनी, हथीन से सद्दाम निवासी रजपुरा को 15.54 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा। पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दीप्ति गर्ग ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।