फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Threatened to kill, the young man hanged himself

Palwal News: जान से मारने की धमकी से आहत युवक ने फांसी लगा दी जान

Wed, 31 May 2023 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill, the young man hanged himself
31पीएएलपी9- अस्पताल में विलाप करती मृतक दीपक की परिजन।
विज्ञापन

31पीएएलपी10- मृतक दीपक का फाइल फोटो।
पुलिस ने छह नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव जटौली में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने से आहत हुए युवक ने पेड़ से फांसी लगा आत्महत्या कर ली। आरोपी युवक का अपहरण कर जंगल में ले गए और जमकर मारपीट की। उसके बाद पंचायत के दौरान युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। मारपीट की शिकायत कैंप व हसनपुर थाना पुलिस को दी गई थी, परंतुु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। हसनपुर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर छह नामजद सहित 12 के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

हसनपुर थाना प्रभारी रामचंद्र जाखड़ के अनुसार, गांव जटौली निवासी अजीत ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 30 मई को रात के करीब 10 बजे उसका भाई दीपक परिवार के साथ सोया था। 31 मई की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनके घर पर एक महिला आई, जिसने उन्हें जगाया। महिला ने बताया कि दीपक का शव देवेंद्र सरपंच के बाग में फांसी पर लटका हुआ है। उनका परिवार और गांव के सरपंच देवेंद्र कुमार तुरंत बाग में पहुंचे। उन्होंने देखा कि दीपक का शव अमरूद के पेड़ से लटका हुआ था और उसका मोबाइल उसके पैर की चप्पलों के नीचे था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। शिकायत में कहा गया कि उसके भाई दीपक बीती 15 मई को नौकरी की तलाश में पलवल गया था। किठवाड़ी में गांव निवासी अरुण व फूला, अतवा निवासी नीरज, घोड़ी निवासी ऋतिक व इनके चार-पांच अन्य साथियों ने जंगल में ले जाकर दीपक के साथ मारपीट की और अधमरा कर छोड़ दिया। पंचायत होने के बाद गांव जटौली निवासी भरती, फूलचंद उर्फ फूला, अरुण, अतवा के नीरज, अतरचटा के अन्नू, घोड़ी के ऋतिक और इनके छह-सात अन्य साथियों ने उसके भाई दीपक को जान से मारने की धमकी दी, इस कारण डर की वजह से उसके भाई ने देवेंद्र सरपंच के बाग में अमरूद के पेड़ पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed