फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Third accused arrested in hammer attack case

Palwal News: हथौड़ा से जानलेवा हमले के मामले में तीसरा आरोपी दबोचा

Fri, 10 Oct 2025 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Fri, 10 Oct 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
Third accused arrested in hammer attack case
- पलवल पुलिस की सख्ती रंग लाई, दो आरोपी पहले से ही जेल में, बाकी की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। हथौड़े से हुए जानलेवा हमले के मामले में सीआईए ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया ने बताया कि एसपी वरुण सिंगला के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी आमरू गांव निवासी अभय को दबोचा गया। पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों मंजीत व गुल्लु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनसे वारदात में प्रयुक्त दो हथौड़े और एक गाड़ी भी बरामद की गई।


यह मामला नंगला भीखू गांव निवासी गजेन्द्र सिंह के बेटे मन्नु पर हमला करने से जुड़ा है। गजेन्द्र ने शिकायत में कहा कि कार सवार हमलावरों ने पहले बेटे को टक्कर मारी और फिर हथौड़े व सरिये से पिटाई कर दी। पुलिस ने चार नामजदों सहित अन्य पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीआईए टीम फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed